श्री रामनवमी झांकी एवं शोभा यात्रा 2024 बालोतरा| Ram Navami Tableau & Shobha Yatra 2024 Balotra

 



श्री रामनवमी झांकी एवं शोभा यात्रा 2024 बालोतरा| Ram Navami Tableau & Shobha Yatra 2024 Balotra

🔶 Shri Ram Navami Shobha Yatra 2024
🔰 Balotra Rajasthan
📅  Date: 17-04-2024

बालोतरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया राम जन्मोत्सव:राम सीता सहित विभिन्न झांकियां रही आकर्षण का केंद्र, अखाड़े बाजों ने दिखाए करतब..!!

रामनवमी का पर्व बालोतरा में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रामनवमी पर नया चोंच मंदिर से भगवान रामलला की आरती की गई। सनातन धर्म सभा समिति और विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में बुधवार दोपहर 2.30 बजे रथ में विराजमान भगवान श्रीराम की तस्वीर की महंत निर्मलदास महाराज ने पूजा की। पुष्प वर्षा और श्रीराम के जयकारों के साथ शोभायात्रा ढोल नगाड़ों के साथ रवाना हुई।


केंद्रीय मंत्री भी पहुंचे शोभायात्रा में

केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, विधायक अरूण चौधरी, व सभापति सुमित्रा देवी जैन सनातन धर्म सभा समिति अध्यक्ष दिनेश पुगलिया, विहिप विभाग मंत्री पुरषोतम गोयल, जिला मंत्री मुकेश गोयल ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा में सबसे आगे दो श्रृंगारित घोड़ों पर दुर्गा वाहिनी, मातृ शक्ति की बालिकाएं और महिलाएं हाथों में भगवा ध्वज लिए चल रही थी। जिनके पीछे दर्जन भर ढोल वादक ढोल बजाते चल रहे थे। शोभायात्रा में देवी-देवताओं की दर्जनों झांकियां चल रही थी।

शोभायात्रा में शामिल विश्व हिंदू परिषद, आर्य वीर दल, बजरंग दल, शिव सेना समेत अखाड़े बाजों ने करतब दिखाए।

इन मार्गों से होकर निकली शोभायात्रा

 शोभायात्रा नई चोंच मंदिर से रवाना होकर मालियों का बास, हनुमंत भवन, घांचीयों का बास, कुम्हारों का चौक, बाड़मेर कलेंडर रोड़, महेश्वरी कॉलोनी, विश्वकर्मा समाज भवन, गायत्री चौक, हनुमान मंदिर, स्वर्णकार समाज भवन, हिंगलाज माता मंदिर, नेहरू कॉलोनी, नगर परिषद रोड़, प्रथम रेलवे क्रॉसिंग, डाक बंगले के पास, माली समाज भवन गांधीपुरा, कचहरी रोड़, गौर का चौक, भैरू बजार होते हुए चोंच मंदिर के पास पहुंचकर विसर्जित हुई।

झांकियों ने मोहा मन, अखाड़े बाजों ने दिखाए करतब

शोभायात्रा में कई मनमोहक झांकियों शामिल हुई। जिनको श्रद्धालुओं ने खूब सराहा। झांकियों में श्री रामदरबार, हनुमानजी की झांकी, विश्वकर्मा भगवान की झांकी, बाल विवाह, गौ रक्षा, भगवान विष्णु अवतार, शिव पार्वती, बाबा रामदेव, भगवान झूलेलाल, मां कालका, राधा कृष्णा, ग्रामीण संस्कृति पर आधारित झांकियों समेत दर्जनों झांकियों ने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया। वहीं भजन मंडलियों की झांकियों में भजनों पर श्रद्धालु झूमते हुए चल रहे थे।

सनातन धर्मसभा समिति के बैनर तले आयोजित शोभायात्रा में शिव सेना, बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद और आर्य वीर दल के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न शक्ति प्रदर्शन और अखाड़े बाजों ने करतब दिखाए। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्प-वर्षा और तोरण द्वार लगाकर स्वागत किया।

#ramnavami  #रामनवमी2024 #balotra
#श्रीराम #balotra #ramnavami #shriram  #श्रीराम #श्रीरामनवमी  #happyramnavami#balotraevents


Post a Comment

0 Comments