रक्तकोष मित्र मण्डल द्वारा मौलाना अबुल कलाम आजाद जयंती का आयोजन । Remembring The First Education Minister of India Bharat Ratna Moulana Abul Kalam Azad on his 134th Birthday Anniversary


रक्तकोष मित्र मण्डल द्वारा मौलाना अबुल कलाम आजाद जयंती का आयोजन ।

Remembring The First Education Minister of India Bharat Ratna Moulana Abul Kalam Azad on his 134th Birthday Anniversary 

11 नवम्बर 2022 बालोतरा 

शहर के मौलाना अबुल कलाम आजाद विद्यालय परिसर में भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी भारत रत्न स्वर्गीय मौलाना अबुल कलाम आजाद की 134 वी जयंती समारोह का आयोजन रक्तकोष मित्र मंडल सेवा संस्थान एवं विद्यालय परिवार के सयुक्त तत्वधान में  किया गया।

 जयंती समारोह कार्यक्रम में संस्थान सदस्यों द्वारा मौलाना आजाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर  खिराज ए अकीदत पेश की ।

  मुस्लिम समाज बालोतरा शिक्षा समिति सदर मौलाना मोहम्मद तय्यब ने अब्दुल कलाम आजाद की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया की शिक्षा शेरनी का दूध है जो पियेगा वही दहाड़ेगा। मौलाना तय्यब ने अपने संबोधन में कहा कि  मौलाना अबुल कलाम आज़ाद या अबुल कलाम गुलाम मुहियुद्दीन अहमद (11 नवंबर, 1888 - 22 फरवरी, 1958) एक प्रसिद्ध भारतीय मुस्लिम विद्वान कवि, लेखक, पत्रकार और भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे। भारत की आजादी के बाद वे एक महत्त्वपूर्ण राजनीतिक पद पर रहे। वे महात्मा गांधी के सिद्धांतो का समर्थन करते थे। खिलाफत आंदोलन और भारत छोड़ो आन्दोलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। 1923 में  वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सबसे कम उम्र के प्रेसीडेंट बने और दुबारा 1940 से 1946 तक कांग्रेस प्रेसिडेंट रहे। आजादी के बाद वे भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के रामपुर जिले से 1952 में सांसद चुने गए और वे भारत के पहले शिक्षा मंत्री बने। 22 फरवरी, 1958 को उनका देहान्त हुआ। भारत सरकार द्वारा एजुकेशन के क्षैत्र में विशिष्ट योगदान के लिए वर्ष 2008 में उनकी जन्म जयंती 11 नवंबर को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के तौर पर मनाए जाने की घोषणा की और 1992 में उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न सेे नवाजा गया ।

छात्र संघ अध्यक्ष नेमीचंद बारूपाल ने भी संबोधित करते हुए मौलाना अबुल कलाम आज़ाद और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों और भारतीय संविधान निर्माण तथा राष्ट्र निर्माण पर विस्तार से चर्चा की  ।  इस अवसर पर मदरसा इंतेजामिया कमेटी के सदर हाज़ी मोहम्मद तैय्यब,सचिव अनवर हुसैन नियारिया, मुस्लिम समाज बालोतरा मेंबर हाजी अय्यूब भाई कुरेशी,  प्रधानाध्यापक हस्ताराम पाँचल, उच्च माध्यमिक शाखा के प्रधानाचार्य जमाल खान मोयला, पैराटीचर मोहम्मद अकरम क़ुरैशी, शिक्षक भरतकुमार,अर्जुनराम,रतनलाल, देमाराम, मौलाना मोहम्मद रहीम,यास्मीन बानो पठान,सुरेश कुमार एवं मोहम्मद फारूक सुमरो एवं रक्तकोष मित्र मंडल के कोषाध्यक्ष मोहम्मद रमजान,मीडिया प्रभारी नरपत सिंह उमरलाई, अनोप दर्जी,विक्रम सिंह चारण,जगदीश गड़वड़,रेणु चौधरी,राजूराम गोल मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments